खून साफ करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स

By Deepak Kumar
24 Jun 2025, 10:00 IST

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खून का साफ होना बहुत जरूरी है। खून में गंदगी जमा होने से त्वचा, पाचन और इम्यूनिटी से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन कुछ खास फूड्स हैं जो खून को नैचुरली साफ करने में मदद करता है। आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

सेब

सेब फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह पाचन में सुधार करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। रोज एक सेब खाना फायदेमंद हो सकता है।

गोभी और ब्रोकली

ब्रोकली और फूलगोभी जैसी सब्जियां फ्री-रेडिकल्स से लड़ती हैं। यह लिवर की सफाई में मदद करती हैं और खून में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालती हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करने और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह खून में जमा अतिरिक्त वसा को भी कम करने का काम करती है। दिन में 1-2 कप लें।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह लिवर को स्वस्थ रखती है और शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालती है। आप इसे दही, स्मूदी या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं।

क्रैनबेरी जूस का सेवन करें

क्रैनबेरी जूस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर और किडनी के लिए भी लाभकारी है। यदि जूस न पिएं, तो सीधे फल के रूप में भी ले सकते हैं।

अदरक की चाय

अदरक की चाय खून साफ करने का प्राकृतिक तरीका है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को साफ करते हैं। दिन में 2-3 बार अदरक की चाय पीना फायदेमंद रहता है।

मछली

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर होता है। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखती है, जिससे खून साफ रहता है। लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।

खून को साफ करने के लिए दवाओं की जगह प्राकृतिक फूड्स चुनें। ये फूड्स शरीर को डिटॉक्स करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com