रात में गुनगुने पानी मिला लें यह पाउडर, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

By Himadri Singh Hada
07 Jan 2025, 14:00 IST

सोंठ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। रात को गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन फायदेमंद होता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से बात की है। आइए जानते हैं कि रात को गुनगुने पानी के साथ सोंठ का पाउडर लेने से क्या फायदे होते हैं?

बॉडी रहेगी डिटॉक्स

गुनगुने पानी के साथ सोंठ का सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है। यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।

पाचन में सुधार

सोंठ का पाउडर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पेट को साफ करता है, जिससे गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं काफी हद तक छुटकारा मिलता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या होती है, तो रात को गुनगुने पानी के साथ सोंठ का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है।

नींद में सुधार

रात में सोते समय गुनगुने पानी के साथ सोंठ का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। इससे नींद से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

संक्रमण से बचाव

सोंठ में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। इससे मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

तनाव से निजात

सोंठ का सेवन रात में करने से शरीर में जमा हुई अतिरिक्त गर्मी भी कम होती है, जिससे तनाव कम होता है। यह मानसिक शांति दिलाने में मदद करता है।

एनर्जी बढ़ना

अगर आप गुनगुने पानी में सोंठ का पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इससे आपको हल्का और आरामदायक महसूस होगा।

सोंठ का सेवन नियमित रूप से करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप ज्यादा स्वस्थ महसूस करते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com