क्या फुल क्रीम दूध से वजन बढ़ता है?

By Aditya Bharat
11 Feb 2025, 16:30 IST

फुल क्रीम दूध को

फुल क्रीम दूध में क्या होता है?

फुल क्रीम दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन D, विटामिन B12 और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व होते हैं।

फैट और कैलोरी की अधिकता

फुल क्रीम दूध में टोंड मिल्क से ज्यादा फैट और कैलोरी होती है, जिस वजह से कुछ लोग इसका सेवन कम करते हैं। लेकिन अगर इसे सही मात्रा में लिया जाए, तो ये फायदेमंद होता है।

क्या फुल क्रीम मिल्क से वजन बढ़ता है?

कई लोग मानते हैं कि फुल क्रीम दूध पीने से वजन बढ़ सकता है। लेकिन असल में यह उस पर निर्भर करता है कि आप कितनी कैलोरी लेते हैं। संतुलित मात्रा में दूध पीने से वजन पर असर नहीं पड़ता।

जब अधिक कैलोरी ली जाए

अगर आप फुल क्रीम दूध के साथ ज्यादा कैलोरी वाली डाइट लेते हैं, तो वजन बढ़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप सही और संतुलित आहार का सेवन करें।

एक गिलास दूध से सेहत को फायदा

रोजाना एक गिलास फुल क्रीम दूध पीने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और एनर्जी मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद

फुल क्रीम दूध दिल के लिए भी अच्छा है। इसमें मौजूद

फुल क्रीम दूध और रोग

फुल क्रीम दूध का सेवन डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, किसी भी बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

फुल क्रीम दूध एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है, बशर्ते आप इसे सही मात्रा में लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com