पीरियड्स में फायदेमंद अजवाइन की चाय

By Shilpy Arya
24 Jun 2025, 14:30 IST

अजवाइन कई प्रकार के औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे सीधे तौर पर खाने के अलावा आप इसकी चाय भी पी सकते हैं।

पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पे दर्द, ऐंठन, बॉडी पेन का सामना करना पड़ता है। इनसे आराम पाने के लिए अजवाइन की चाय का सेवन किया जा सकता है।

पीरियड्स में कैसे फायदेमंद है अजवाइन की चाय?

अजवाइन की चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इस चाय को पीने से दर्द और सूजन से आराम मिलता है। साथ ही, यह हैवी ब्लीडिंग की दिक्कत को भी दूर करती है।

स्ट्रेस दूर करे

बिजी लाइफस्टाइल में तनाव लोगों की जिंदगी का हिस्सा हो गया है। रोजाना अजवाइन की चाय पीने से तनाव से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

अच्छी नींद

अगर आपको नींद नहीं आती है, तो आप अजवाइन की चाय पी सकते हैं। यह तनाव को दूर करके बेहतर नींद लेने में मदद करती है।

पेट के लिए

कई लोगों को कब्ज और अपच जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अजवाइन की चाय पीने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

सूजन से राहत

शरीर की सूजन दूर करने के लिए अजवाइन की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जानें वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण लाभकारी होते हैं।

पीरियड्स में अजवाइन की चाय पीना फायदेमंद होता है। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com