खाली पेट संतरा खा सकते हैं या नहीं?

By Shilpy Arya
23 Apr 2025, 18:45 IST

संतरा बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल होता है। लेकिन, क्या आप इसे खाली पेट संतरा खा सकते हैं? लेख में जानें विस्तार से-

डायटीशियन कामिनी कुमारी के अनुसार, आपको खाली पेट संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

खाली पेट संतरा खाने के नुकसान

खाली पेट संतरा खाना हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अम्लीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन खाली पेट करने से गैस्ट्राइटिस हो सकता है।

बढ़ सकती है शुगर

खाली पेट संतरा खाने से शुगर लेवल बढ़ने की संभावना रहती है। डायबिटीज पेशेंट को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए।

पेट को नुकसान

खाली पेट संतरे का सेवन पेट दर्द, डायरिया आदि का कारण बन सकता है। इसमें फाइबर अत्यधिक मात्रा में होता है।

ये फल करते हैं नुकसान

संतरे के साथ ही आपको सभी खट्टे फलों को भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इनसे पेट की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह खाली पेट संतरा खाने से ये सभी नुकसान हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com