क्या साबूदाना ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है?

By Lakshita Negi
30 Jun 2025, 19:00 IST

साबूदाना टैपिओका नामक जड़ से बनता है। इसे व्रत में खाया जाता है, यह एक हल्का और एनर्जी देने वाला फूड है। लेकिन क्या इसे डायबिटीज में खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। आइए जानें।

साबूदाना में पोषण

साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर व विटामिन बहुत कम होते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है लेकिन यह बहुत जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है।

डायबिटीज और कार्ब्स

डायबिटीज के पेशेंट्स को कार्बोहाइड्रेट का लिमिट में सेवन करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड में शुगर लेवल को तेज करता है। साबूदाना में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।

क्या साबूदाना ब्लड शुगर बढ़ाता है?

हां, साबूदाना खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, क्योंकि यह स्टार्च होता है और इसमें फाइबर मौजूद नहीं होने से शुगर कंट्रोल नहीं कर पाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरा?

डायबिटीज के पेशेंट्स अगर ज्यादा मात्रा में साबूदाना खाएं, तो उनको ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसे बिना प्रोटीन या फाइबर के खाना खतरनाक हो सकता है।

क्या कभी खा सकते हैं?

अगर ब्लड शुगर कंट्रोल हो, तो लिमिट में और बैलेंस डाइट के साथ इसे कम मात्रा में खाया जा सकता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है। 

बेहतर विकल्प क्या हैं?

डायबिटीज में साबूदाना के बजाए, ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज या फाइबर रिच चीजों को खाना फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस में रहता है।

साबूदाना खाने में टेस्टी और एनर्जी देने वाला खाना है, लेकिन डायबिटीज में इसे सावधानी से और डॉक्टर की सलाह लेकर ही खाना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com