गाय के दूध की तरह भैंस के दूध का सेवन करने से भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जानते हैं भैंस का दूध पीने के फायदे।
भैंस के दूध में मौजूद गुण
भैंस के दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। भैंस के दूध में विटामिन ए, प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। आप 100 ml भैंस के दूध का सेवन करें, तो आपको करीब 17 प्रतिशत कैल्शियम मिलेगा।
हार्मोन्स रहेंगे संतुलित
भैंस के दूध का सेवन करने से हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या दूर होती है। भैंस के दूध में प्रोटीन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जिससे शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है।
मसल्स बढ़ती है
कसरत के दौरान आपको भैंस के दूध का सेवन करना चाहिए। जो लोग मसल्स बना रहे हैं, उन्हें रोजाना एक गिलास भैंस का दूध पीना चाहिए।
वजन बढ़ता है
भैंस का दूध पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। भैंस के दूध में कैलोरीज ज्यादा होती हैं। 100 एमएल दूध में करीब 237 कैलोरीज होती हैं। भैंस के दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
बीपी कंट्रोल होता है
भैंस के दूध का सेवन करने से बीपी कंट्रोल होता है। भैंस का दूध पीने से रक्त संचार सुधरता है और बीपी कंट्रोल होता है।
खून की कमी दूर होती है
भैंस के दूध का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है उन्हें भैंस के दूध का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है
भैंस के दूध में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। पोटैशियम की मदद से धमनियां और खून की नलियां चौड़ी होती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। भैंस के दूध का सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी बढ़ती है।
इम्यूनिटी बढ़ती है
भैंस के दूध का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। बीमारियों से बचने के लिए आपको भैंस के दूध का सेवन करना चाहिए।
भैंस के दूध में, गाय के दूध के मुकाबले सोडियम की मात्रा कम होती है। रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com