तरबूज खाने का सही समय क्या है?

By Aditya Bharat
21 Apr 2025, 07:00 IST

तरबूज गर्मियों का पसंदीदा फल है। यह पानी से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। लेकिन कई लोग नहीं जानते इसे कब खाना चाहिए। तो आइए डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं इसे खाने का सही समय।

तरबूज के फायदे

तरबूज में पोटेशियम होता है जो गर्भवती महिलाओं और मुंहासों से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद है। यह वजन घटाने में भी मदद करता है, बिना स्वाद से समझौता किए।

तरबूज खाने का सही समय

तरबूज को दिन में खाना सबसे अच्छा होता है। रात में इसे खाना पाचन तंत्र के लिए मुश्किल हो सकता है और इससे पेट में जलन हो सकती है।

तरबूज का जूस

गर्मी में तरबूज का जूस बनाएं, उसमें नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालें। इसे बर्फ के साथ सर्व करें, यह आपको ताजगी देगा।

तरबूज की चुस्की

तरबूज का रस निकालकर 3-4 घंटे के लिए फ्रीज करें और फिर स्टिक लगाकर नैचुरल चुस्की का मजा लें। इससे आपको हानिकारक रंगों से बचने का फायदा होगा।

तरबूज स्मूदी

अगर आप कोल्ड कॉफी या स्मूदी पसंद करते हैं, तो तरबूज, दही और बर्फ के टुकड़े मिलाकर झटपट तरबूज स्मूदी बना सकते हैं।

रात में तरबूज का सेवन

रात में तरबूज का सेवन पाचन तंत्र के लिए सही नहीं है। यह आंतों में जलन और गैस्ट्रिक समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसे दिन में खाएं।

रात में तरबूज से नुकसान

तरबूज में ज्यादा पानी होता है, जिससे रात में बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है। यह ओवर डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे पैरों में सूजन हो सकती है।

तरबूज का सेवन दिन में करना फायदेमंद है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और स्वस्थ रहने में मदद करता है। इसे गर्मियों में जरूर खाएं और खुद को हाइड्रेट रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com