सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, पाचन को सुधारता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है। इससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
एक्सपर्ट की राय
इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रीशनिस्ट और डायटिशियन श्वेता ज पंचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स
भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है। रातभर बादाम, अखरोट या किशमिश को भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। यह कमजोरी, थकावट और मानसिक सक्रियता में सुधार करता है।
नट्स बटर
नट्स बटर जैसे मूंगफली, काजू या बादाम बटर का सेवन करें। यह हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है।
काढ़े का सेवन
सुबह काढ़े का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। अलग-अलग समस्याओं के लिए कई प्रकार के काढ़े जैसे हल्दी, गिलोय या तुलसी के पत्तों का उपयोग करें। एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
वेजिटेबल जूस का सेवन
खाली पेट वेजिटेबल जूस का सेवन करें। करेले, खीरे, गाजर या लौकी का जूस शरीर में फाइबर की पूर्ति करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
देसी घी या मक्खन
दिन की शुरुआत के लिए हेल्दी फैट्स जैसे देसी घी या मक्खन को नाश्ते में शामिल करें। यह आपको पूरे दिन सक्रिय रखता है और पाचन सुधारता है।
गुनगुना पानी
गुनगुना पानी पीने की आदत से आपका शरीर एक्टिव रहता है और स्किन पर निखार आता है। यह शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
मूड होगा बेहतर
ड्राई फ्रूट्स और नट्स बटर के साथ सुबह की शुरुआत आपके दिमाग और शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। यह मस्तिष्क को तेज और मूड को बेहतर बनाता है।
पाचन और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए काढ़ा एक प्रभावी उपाय है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com