जामुन एक पौष्टिक फल है जिसमें आयरन, फाइबर, विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। यहां डाइटीशियन गरिमा गोयल ने बताया है कि जामुन खाने से महिलाओं को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करता है
जामुन में मौजूद जाम्बोलीन नामक तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह महिलाओं में प्रेग्नेंसी या उम्र बढ़ने के साथ होने वाली डायबिटीज को नियंत्रित करता है।
त्वचा को बनाता है ग्लोइंग
जामुन एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन C से भरपूर होता है, जो त्वचा से दाग-धब्बे हटाकर उसे निखारता है। यह झुर्रियों को कम कर त्वचा को जवां बनाए रखता है।
एनीमिया में लाभकारी
जामुन आयरन का अच्छा स्रोत होता है जो महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में सहायक है।
पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
जामुन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं महिलाओं में कम होती हैं।
वजन घटाने में सहायक
जामुन में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह अधिक खाने से रोकता है और वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
जामुन में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है, खासकर मेनोपॉज के बाद।
इम्युनिटी को बढ़ाता है
जामुन में मौजूद विटामिन C, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
महिलाओं के लिए जामुन वाकई में बेहद फायदेमंद है, लेकिन सीमित मात्रा में। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com