दही में खजूर मिलाकर खाने से होते हैं ये 6 फायदे

By Lakshita Negi
12 Jun 2025, 11:31 IST

दही और खजूर दोनों चीजों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों चीजों को मिलाकर खाया है? इन दोनों को मिलाकर खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। आइए न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन जी से जानें दही और खजूर साथ में खाने के फायदे।

इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर

खजूर में मौजूद नेचुरल शुगर और दही का प्रोटीन मिलकर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। इसे सुबह और थकान में खाना फायदेमंद होता है।

डाइजेशन अच्छा करे

दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया और खजूर का फाइबर पेट को साफ करने में मदद करता है। इस कॉम्बो से कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।

हड्डियों को मजबूत करे

दही में कैल्शियम भरपूर होता है, वहीं खजूर में मैग्नीशियम मौजूद होता है। ये दोनों चीजें हड्डियों को मजबूत बनाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

दही और खजूर के कॉम्बिनेशन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और हार्ट को हेल्दी करने में मदद करता है। दही से शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

खून की कमी दूर करे

खजूर में आयरन भरपूर होता है और इसमें मौजूद दही आयरन के अब्जॉर्प्शन को अच्छा करती है। इससे एनीमिया में मदद मिलती है।

स्लीप क्वालिटी बढ़ाए

दही और खजूर का कॉम्बिनेशन खाने से शरीर रिलैक्स होता है। इसके सेवन से नींद की क्वालिटी सुधारने में भी मदद होती है।

कब न खाएं?

खांसी, बलगम या सर्दी जुकाम होने पर दही और खजूर न खाएं। दही ठंडा होता है जिससे ये परेशानिया बढ़ सकती हैं।

दही और खजूर का मिक्सचर आप भी अपनी डाइट में शामिल करें और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com