अदरक और आंवला के शॉट्स हेल्थ के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं होते हैं। इनको पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें आंवला और अदरक शॉट्स पीने के क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर
आंवला में विटामिन सी होता है और अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इन दोनों को मिलाकर पीने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और इंफेक्शन से बचाव होता है।
पाचन में सुधार
अदरक और आंवला शॉट को पीना डाइजेशन को सही करता है। अदरक गैस और मरोड़ से राहत देता है वहीं, आंवला कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
स्किन को ग्लोइंग बनाए
आंवला और अदरक के कॉम्बिनेशन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टीज स्किन से टॉक्सिन्स को निकालकर साफ और ग्लोइंग बनाता है। यह एक्ने से भी बचाव करता है।
बालों के लिए फायदेमंद
आंवला बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करता है और अदरक स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इससे बाल स्ट्रांग और घने बनते हैं।
वजन घटाने में मददगार
आंवला और अदरक के शॉट्स से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। रोज सुबह खाली पेट इसे पीने से शरीर की चर्बी कम होती है और वेट कंट्रोल में रहता है।
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद
अदरक और आंवला दोनों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे पीना डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
सूजन और दर्द से राहत
आंवला और अदरक के शॉट्स में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इससे जॉइंट्स और मसल्स सही रहते हैं।
आप भी आंवला और अदरक के इन शॉट्स को जरूर आजमाएं और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com