खाली पेट दूध के साथ बासी रोटी खाने के फायदे

By Lakshita Negi
27 Jun 2025, 19:00 IST

घर में खाना खाने के बाद रोटियों का बचना एक आम चीज है। लेकिन इन रोटियों को फेंकने के बजाय इनको खाना हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें खाली पेट बासी रोटी को दूध के साथ खाने से क्या फायदे होते हैं। 

पेट को ठंडा रखे

बासी रोटी में ठंडक देने वाले गुण होते हैं। सुबह दूध के साथ इसको खाने से पेट शांत होता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।

डायबिटीज की दिक्कत कम करे

बासी रोटी और दूध के मिक्सचर से शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करती है, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है।

कब्ज से राहत

बासी रोटी और दूध में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने से डाइजेशन की प्रोसेस सही होती है और कब्ज जैसी दिक्कत से राहत मिलती है।

वेट लॉस में मददगार

सुबह खाली पेट में बासी रोटी को दूध के साथ खाने से लंबे टाइम तक भूख नहीं लगती है। इससे ओवरईटिंग से बचाव होता है और वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

दूध में मौजूद कैल्शियम और रोटी के न्यूट्रिएंट्स मिक्स होकर हड्डियों को स्ट्रांग बनाते हैं। ये बढ़ती उम्र में हड्डियों को हेल्दी रखते हैं।

शरीर को एनर्जी दे

बासी रोटी स्लो डाइजेस्ट होती है और शरीर को दिनभर स्लो एनर्जी देती है। इसके साथ दूध को पीने से एनर्जी डबल हो जाती है।

नींद को अच्छा करे

इसका नियमित सेवन करने शरीर को ठंडक देता है और स्ट्रेस कम करता है। इससे नींद अच्छी आती है और दिमाग शांत रहता है।

आप भी बासी रोटी को दूध के साथ खाएं और खुद को हेल्दी बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com