मानसून में जरूर खाएं सोयाबीन, मिलेंगे कई फायदे

By Deepak Kumar
26 Jun 2025, 17:00 IST

मानसून के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सोयाबीन का सेवन शरीर को मजबूत बनाने, पोषण देने और कई रोगों से बचाने में मदद करता है।

डाइटीशियन से जानें

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी बताती हैं कि सोयाबीन प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी से भरपूर होता है। यह नॉनवेज न खाने वालों के लिए बेहतरीन प्रोटीन स्रोत है। इसे रोजाना खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।

दिल को रखे हेल्दी

सोयाबीन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सूजन और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट हेल्दी रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में मददगार

सोयाबीन में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं। इसे पचाने में ज्यादा ऊर्जा लगती है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म भी सुधारता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

सोयाबीन में कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। घुटनों का दर्द, कमर दर्द और मांसपेशियों की कमजोरी में भी फायदेमंद होता है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सोयाबीन लाभकारी होता है। यह भ्रूण के विकास में मदद करता है और मां की कमजोरी को भी दूर करता है।

मानसिक सेहत को सुधारे

सोयाबीन मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन्स पाए जाते हैं जो मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाते हैं और मूड को भी नियंत्रित रखते हैं।

सोयाबीन फायदेमंद जरूर है, लेकिन अगर आपको किसी तरह की एलर्जी, थायराइड या पाचन संबंधी समस्या है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com