मूंगफली एक शक्तिशाली सुपरफूड है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी विटामिन व मिनरल होते हैं, जो मानसून में शरीर की ताकत बनाए रखते हैं। आइए NIH की एक स्टडी से जानें मानसून में मूंगफली खाने के अन्य फायदे।
विटामिन और मिनरल से भरपूर
मूंगफली में विटामिन E, B3 (नायसिन), फोलेट, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और त्वचा, दिल व दिमाग को मजबूत बनाते हैं।
एनर्जी का सोर्स
ठंडी और नमी भरे मौसम में मूंगफली एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट शरीर को गर्म रखते हैं और लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करते हैं।
कोलेस्टरॉल घटाए
स्टडी के अनुसार मूंगफली का सेवन ट्राइग्लिसराइड्स और LDL कोलेस्टरॉल को घटाता है। यह दिल की सेहत को बेहतर करता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम करता है।
पाचन में मददगार
बारिश में पाचन कमजोर हो सकता है। मूंगफली में मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
माइंड और गट
मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफन और फेनोल गट-ब्रेन कनेक्शन को मजबूत बनाते हैं। इससे मूड अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होता है, खासतौर पर नमी वाले मौसम में।
उम्र बढ़ने से बचाए
अध्ययन के अनुसार मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह सेल्स की रक्षा करते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।
गट मायक्रोबायोम सुधरती है
मूंगफली खाने से आंतों के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इससे पाचन, इम्यून सिस्टम और मेटाबोलिज्म बेहतर होता है। यह मानसून में पेट को स्वस्थ और हल्का बनाए रखता है।
बारिश और ठंड में मूंगफली का नियमित सेवन शरीर को एनर्जी देता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और त्वचा व दिमाग को पोषण देता है। ये एक आसान लेकिन असरदार आदत है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com