गर्मियों में आम के फूल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के अलावा और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देता है। तो चलिए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं आम के फूल के फायदे।
पाचन में सुधार करते हैं
गर्मी में पेट की समस्याएं आम हैं। आम के फूल का रस पेट की गैस, जलन और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसे सुबह खाली पेट लेना फायदेमंद होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक
अनहेल्दी फूड्स से बढ़े कोलेस्ट्रॉल को आम के फूल का रस नियंत्रित करने में मदद करता है। रोज सुबह इसका सेवन और 15 मिनट की वॉक से फायदा और तेज दिखता है।
गैस और एसिडिटी से राहत
अगर आप सीने में जलन, पेट फूलना या कब्ज से परेशान हैं, तो आम के फूल का रस आजमाएं। यह पाचन सुधारता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
डायबिटीज कंट्रोल में मददगार
आम के फूल में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसका रस या पाउडर रोजाना लेने से डायबिटीज मैनेज करना आसान होता है।
नकसीर में राहत देते हैं
गर्मियों में नकसीर की समस्या आम है। आम के फूल को हल्के से सूंघने से नाक से खून निकलने की परेशानी में राहत मिल सकती है। ध्यान रखें, बहुत नजदीक से न सूंघें।
शरीर को करता है डिटॉक्स
आम के फूल का रस शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इसे नियमित रूप से पीने से शरीर हल्का महसूस करता है और गर्मी की थकावट भी कम होती है।
सूखे फूल का पाउडर भी उपयोगी
आम के फूलों को सुखाकर उनका पाउडर बनाएं। इसे पानी में मिलाकर पीना डायबिटीज और पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होता है। यह लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।
हालांकि आम के फूल बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन एलर्जी या अन्य परेशानी हो तो पहले डॉक्टर से सलाह लें। सही मात्रा और तरीके से ही इनका सेवन करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com