गर्मियों में जामुन खाने के फायदे

By Deepak Kumar
15 Jun 2025, 13:00 IST

गर्मियों में जामुन खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देता है, प्यास कम करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा जामुन खाने से शरीर को और क्या-क्या फायदा मिलता है, आइए जानते हैं विस्तार में।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए

जामुन में मौजूद आयरन और विटामिन C खून को साफ करते हैं और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

जामुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एस्ट्रिंजेंट गुण त्वचा से दाग-धब्बे हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए यह खासतौर पर फायदेमंद है।

दिल को रखे स्वस्थ

पोटैशियम से भरपूर जामुन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और दिल की धमनियों को रिलैक्स करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन में पाए जाने वाले विटामिन A और C आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। यह आंखों को हाइड्रेट रखने और उम्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दांत और मसूड़ों को दे ताकत

जामुन की पत्तियों और छाल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे खून आना, सूजन और मुंह के छाले कम होते हैं।

इंफेक्शन से बचाव

जामुन में प्राकृतिक जीवाणुरोधी तत्व होते हैं जैसे गैलिक एसिड, टैनिन, जो शरीर को बैक्टीरियल संक्रमण, मलेरिया और अन्य इंफेक्शंस से बचाते हैं।

डायबिटीज में असरदार

जामुन का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसके बीज, छाल और पत्ते मधुमेह के इलाज में लाभकारी होते हैं। इससे बार-बार पेशाब और प्यास की समस्या भी कम होती है।

सीमित मात्रा में जामुन खाने से सेहत को ये सारे लाभ मिलते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com