सुबह खाली पेट हरड़ खाने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
16 Jun 2025, 18:30 IST

हरड़ (हरीतकी) एक आयुर्वेदिक औषधि है जो शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह खाली पेट हरड़ का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं?

एक्सपर्ट से जानें

तो आइए आयुर्वेदाचार्य अनिल बंसल से जानते हैं कि खाली पेट हरड़ का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

बॉडी को करता है डिटॉक्स

हरड़ में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले पदार्थ निकालते हैं। यह लिवर को साफ करता है और रोगों से बचाता है। रोज सुबह गर्म पानी में हरड़ पाउडर मिलाकर पीने से डिटॉक्सिफिकेशन होता है।

पाचन क्रिया को सुधारे

हरड़ पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है जिससे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। सुबह खाली पेट हरड़ का एक छोटा टुकड़ा चबाकर खाने से पेट दिनभर हल्का रहता है।

सूजन को करे कम

हरड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों और मांसपेशियों की सूजन कम करते हैं। गठिया के रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। सुबह हरड़ का सेवन करने से सूजन में राहत मिलती है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

हरड़ में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। रोज इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।

बुखार और गैस में असरदार

हरड़ का सेवन पेट में गैस, बुखार और पेट फूलने की समस्या में तुरंत राहत देता है। यह आयुर्वेद में प्राकृतिक दवा के रूप में प्रयोग होती है और बिना साइड इफेक्ट असर दिखाती है।

हरड़ कैसे करें सेवन?

रातभर हरड़ भिगोकर रखें और सुबह उसका पानी पिएं। या फिर गर्म पानी में हरड़ पाउडर मिलाकर लें। चाहें तो सब्जी या सलाद में भी हरड़ मिलाकर खा सकते हैं, फायदा मिलेगा।

हरड़ के फायदे जरूर हैं, लेकिन यदि कोई पुरानी बीमारी हो तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com