खजूर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई लोग इसे सुबह खाली पेट भी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आइए डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोजाना सुबह खाली पेट खजूर खाने से क्या होता है?
खजूर में क्या होता है?
खजूर में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी पाई जाती है। यह शरीर को जरूरी एनर्जी और पोषण देता है।
आयरन की कमी के लिए खजूर
खजूर में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है। यह एनीमिया से राहत दिलाता है और हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।
कब्ज में खजूर के फायदे
कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं में खजूर बहुत फायदेमंद होता है। इसके अंदर मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और पेट साफ रखता है।
मीठा खाने की क्रेविंग को करें कम
अगर आपको अक्सर मीठा खाने का मन करता है, तो खजूर इसका बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें नैचुरल शुगर होती है, जो स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है और क्रेविंग को शांत करती है।
वजन घटाने के लिए खजूर
खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। इसे शामिल करने से वजन पर भी कंट्रोल पाया जा सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर
गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर बहुत फायदेमंद होता है। यह उन्हें जरूरी आयरन, विटामिन और मिनरल्स प्रदेता है, जो गर्भावस्था में सेहत के लिए जरूरी होते हैं।
सही तरीके से खाएं खजूर
खजूर को हमेशा खाली पेट खाएं, ताकि शरीर इसे बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर सके। मगर इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
सही मात्रा में खजूर का सेवन करें और सेहत का पूरा लाभ उठाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com