ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर एक वेजीटेरियन, ग्लूटेन-फ्री और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला प्रोटीन है। यह शरीर को स्ट्रेंथ देता है और केमिकल वाले सप्लीमेंट्स से एक हेल्दी ऑप्शन भी है। आइए जानें इसे खाने के क्या फायदे होते हैं।
मसल्स के लिए फायदेमंद
ब्राउन राइस प्रोटीन में जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं, जो मसल्स को रिपेयर और बनाने में मदद करते हैं। यह जिम करने वालों के लिए एक अच्छा प्रोटीन का सोर्स है।
प्रोटीन का सोर्स
दूध या सोया प्रोटीन से उलट, ब्राउन राइस प्रोटीन हल्का और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला होता है। इससे गैस, अपच और सूजन की दिक्कत नहीं होती है।
इम्यून सिस्टम की मजबूती
इसमें मौजूद नेचुरल पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से आप बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
एलर्जी से बचाव
यह प्रोटीन सोया, डेयरी और ग्लूटेन से एलर्जी वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन सही है। यह बिना किसी रिएक्शन के शरीर को पूरा पोषण देता है।
एनर्जी का सोर्स
ब्राउन राइस प्रोटीन स्लो डाइजेस्ट होता है, इससे शरीर में लंबे टाइम तक एनर्जी बनी रहती है। इसे खाने से दिनभर थकान नहीं होती और ध्यान भी लगा रहता है।
वेट लॉस में मददगार
इस खाने से भूख कंट्रोल में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। कम कैलोरी में ज्यादा पोषण देने वाला यह प्रोटीन वेट कम करने में मदद करता है।
स्किन और बालों के लिए
प्रोटीन को सही मात्रा में लेने से स्किन ग्लोइंग और बालों को स्ट्रेंथ मिलती है। ब्राउन राइस प्रोटीन इन दोनों को नेचुरली पोषण देने में मदद करता है।
ब्राउन राइस प्रोटीन को आप भी आजमाएं और नेचुरल तरीके से हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com