बेल का फल खाने से होने वाले फायदे

By Anuj Tiwari
2023-03-19,11:39 IST

बेल का फल कई ऐसे गुणकारी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सम्पूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आइये जानते हैं बल का फल खाने से होने वाले फायदों के बारे में -

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेल फल का सेवन फायदा पहुंचा सकता है। बेल के फल में कई ऐसे गुणकारी पोषक तत्व होते हैं, जो हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

एनीमिया की समस्या में

एनीमिया की समस्या में शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, जो आयरन की कमी के कारण होती है। बेल के फल में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में एनीमिया की समस्या से आराम दिला सकती है।

बवासीर के लिए फायदेमंद

बवासीर की स्थिति में मलाशय के आसपास वाली नसों में सूजन आ जाती है और दर्द बना रहता है। बेल के फल में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो बवासीर से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेल का फल खाना फायदेमंद हो सकता है। बेल फल में विटामिन A की मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करता है।

कालरा में फायदेमंद

कालरा एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो दस्त का कारण बन जाता है। इससे बचने के लिए बेल के फल का सेवन फायदा पहुंचा सकता है। बेल फल में एंटी-डायरिया गुण पाए जाते हैं, जो कालरा की समस्या से आराम दिला सकते हैं।

पीलिया में फायदेमंद

पीलिया होने का एक कारण लीवर में सूजन हो सकती है, ऐसे में पीलिया से बचने के लिए बेल का फल एक बेहतर विकल्प है। बेल के फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लीवर में होने वाली सूजन को कम कर पीलिया में आराम दिलाते हैं।

सिरदर्द में फायदेमंद

बेल का सेवन सिर दर्द के जोखिम से आपको बचा सकता है। बेल में विटामिन C की मात्रा पाई जाती है और विटामिन C का सेवन माइग्रेन के रोगियों में न्यूरोजेनिक सूजन को ठीक करने के काम कर सकता है।

इसलिए बेल के फल को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com