टमाटर खाना सेहतमंद रखने में मदद करता है। आप इसे करी या सूप के तौर पर लेते हैं। आप खाली पेट टमाटर का जूस भी पी सकते हैं। लेख में जानें खाली पेट टमाटर का जूस पीने के फायदे-
टमाटर के पोषक तत्व
टमाटर कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपीन और विटामिन सी पाए जाते हैं।
वेट लॉस करे
फाइबर से भरपूर टमाटर का जूस पीने से शरी में जमा चर्बी घटती है। इसे खाली पेट पीने से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है।
स्वस्थ आंखें
टमाटर के जूस में बीटा कैरोटीन, लियूटीन, लाइकोपीन और विटामिन ए पाया जाता है। इसे खाली पेट पीने से आंखों हेल्दी रखने में मदद होती है।
पाचन ठीक करे
खाली पेट टमाटर का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे आपको स्वस्थ पाचन में मदद मिलती है।
हेल्दी स्किन
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप टमाटर का जूस पी सकते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए टमाटर का जूस पिएं। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
खाली पेट टमाटर का जूस पीने से ये सभी लाभ होते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com