पालक पुदीने का जूस पीने के फायदे

By Lakshita Negi
27 Jun 2025, 11:30 IST

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए कुछ जूस पीना फायदेमंद होता है। पालक और पुदीने का जूस पीने के कई फायदे होते हैं। आइए जानें पालक पुदीने का जूस पीने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।

खून की कमी दूर करे

पालक में आयरन भरपूर होता है, जो शरीर में खून को बढ़ाता है। एनीमिया के पेशेंट्स के लिए यह जूस बहुत फायदेमंद हो सकता है।

डाइजेशन स्ट्रांग करे

पुदीना से गैस और अपच की दिक्कत दूर होती है। पालक और पुदीने का जूस पीने से पेट को ठंडक और डाइजेशन में राहत मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

पुदीना और पालक का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे चेहरे पर एक्ने कम होते हैं और स्किन नेचुरली ग्लोइंग होती है।

वेट लॉस में मददगार

पालक और पुदीना में कैलोरी कम होती है, लेकिन पोषण भरपूर होता है। इनका जूस प्यास कम करता है और बार-बार भूख लगने की दिक्कत कम करता है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग करे

पालक और पुदीना में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। इसे बदलते मौसम में पीने से बीमारियों से बचाव होता है।

दिमाग को हेल्दी रखे

पुदीना मेंटल स्ट्रेस कम करता है और पालक दिमाग को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देता है। इस जूस को पीने से स्ट्रेस कम होता है और मन शांत होता है।

हड्डियों को ताकत दे

पालक में कैल्शियम और विटामिन के होता है, जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाता है। इसे रोजाना पीने से हड्डियों की हेल्थ अच्छी होती है।

पुदीना और पालक का जूस खाली पेट पीना फायदेमंद होता है आप भी इसे जरूर आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com