सत्तू और पुदीने का शरबत पीने के फायदे

By Lakshita Negi
25 Jun 2025, 12:30 IST

तेज धूप और गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए सत्तू और पुदीना की शरबत एक बहुत अच्छा देसी ऑप्शन है। यह टेस्टी, सस्ता और न्यूट्रिशियस होता है। आइए जानें सत्तू में पुदीना मिलाकर बनी शरबत पीने के क्या फायदे होते हैं।

सत्तू क्या है?

सत्तू भुने हुए चने का पाउडर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और आयरन मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल एनर्जी को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

पुदीना शरबत की खासियत

पुदीना शरबत टेस्ट में फ्रेश और शरीर को ठंडक देने वाला होता है। इससे डाइजेशन अच्छा होता है और गर्मी के कारण होने वाली जलन से राहत मिलती है।

एनर्जी का स्रोत

सत्तू शरबत पीने से शरीर की फ्रेशनेस और एनर्जी मिलती है। इसमें ग्लूकोज जैसे नेचुरल तत्व होते हैं, जो थकान दूर करके दिनभर एक्टिव रहने में मदद करते हैं।

शरीर को ठंडा रखे

सत्तू और पुदीना दोनों ही शरीर के टेंपरेचर को कंट्रोल करते हैं। इससे लू से बचाव होता है और तेज गर्मी में शरीर अंदर से ठंडा रहता है।

डाइजेशन में सुधार

सत्तू की शरबत पेट को भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगने देता है। पुदीना गैस और बदहजमी में आराम देता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग बना रहता है।

डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना आम दिक्कत है। सत्तू और पुदीना शरबत शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बनाए रखते हैं। इससे चक्कर, थकान और कमजोरी की दिक्कत नहीं होती है।

इम्यूनिटी और पोषण

सत्तू में मौजूद प्रोटीन और फाइबर शरीर को ताकत देता है। पुदीना में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को अच्छा करते हैं।

आप भी सत्तू और पुदीने का शरबत पिएं और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com