खाली पेट नीम और हल्दी का पानी पीने के फायदे

By Lakshita Negi
23 Jun 2025, 11:30 IST

खाली पेट नीम और हल्दी का पानी पीना एक पुराना आयुर्वेदिक तरीका है। इसे पीने से शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए जानें खाली पेट नीम और हल्दी का पानी पीने के क्या फायदे होते हैं।

बॉडी डिटॉक्स करे

नीम और हल्दी दोनों ही शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है और डाइजेशन अच्छा होता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाए

नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इनका पानी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

पिंपल्स और एक्ने से राहत

नीम और हल्दी से खून को साफ करने में मदद मिलती है। इससे स्किन ग्लोइंग होती है और एक्ने, खुजली या स्किन की बाकी प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे कम हो जाती है।

वेट लॉस में मददगार

रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे शरीर में फैट जल्दी बर्न होता है और वेट कम करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को बैलेंस करे

नीम और हल्दी का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद माना जाता है।

पेट के लिए फायदेमंद

नीम और हल्दी का मिक्सचर पेट के कीड़ों, एसिडिटी और गैस जैसी प्रॉब्लम्स से राहत दिलाता है। इससे डाइजेशन को नेचुरली अच्छा बनाने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक?

गुनगुने पानी में नीम की पत्तियों को बॉयल करें और इसमें आधा चम्मच हल्दी मिक्स करें। इसे छानकर रोज सुबह खाली पेट पिएं और इसका फायदा कुछ दिनों में दिखेगा।

आप रोजाना सुबह नीम और हल्दी के पानी को पिएं और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com