मानसून में पिएं मूंग दाल का पानी, दूर होंगी ये समस्याएं

By Deepak Kumar
02 Jul 2025, 14:30 IST

बारिश के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी आम हो जाती हैं। ऐसे में मूंग दाल का पानी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। यह न केवल पाचन को ठीक करता है, बल्कि शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन भी देता है।

डाइटीशियन के अनुसार

आइए डाइटीशियन श्वेता पंचाल से जानते हैं मूंग दाल के पानी के फायदे और इसे बनाने का तरीका।

पाचन मजबूत करता है

मूंग दाल का पानी फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन तंत्र को ठीक रखता है और कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, खासकर बरसात के मौसम में।

शरीर को हाइड्रेट रखे

मानसून में हाइड्रेशन जरूरी होता है। मूंग दाल का पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं।

थकान दूर करे

इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं, तो मूंग दाल का पानी आपकी कमजोरी को दूर करने में मददगार हो सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

मूंग दाल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। यह आपको मानसून के दौरान वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण से भी सुरक्षित रख सकता है।

कैसे बनाएं मूंग दाल का पानी?

मूंग दाल को उबालते वक्त थोड़ा ज्यादा पानी डालें। उबालने के बाद 150-200 ml पानी अलग निकाल लें। यही दाल का पानी पाचन के लिए फायदेमंद होता है।

इन चीजों को भी मिलाएं

दाल के पानी में 1 चम्मच देसी घी, एक चुटकी हल्दी और काली मिर्च मिलाएं। ये सभी सामग्रियां पाचन को बेहतर करती हैं और पेट की गर्मी व गैस से राहत दिलाती हैं।

मूंग दाल का पानी आप किसी भी समय पी सकते हैं। सुबह या रात को पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पेट को हल्का रखता है और भोजन बेहतर तरीके से पचता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com