करी पत्ता और सौंफ का पानी पीने के फायदे

By Lakshita Negi
30 Jun 2025, 17:00 IST

करी पत्ता और सौंफ का पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों का पानी पिया है। करी पत्ता और सौंफ के पानी को पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानें करी पत्ता और सौंफ का पानी पीने के फायदे।

पाचन में मददगार

करी पत्ता और सौंफ का पानी पीने से पेट की जलन, गैस और अपच को कम करने में मदद मिलती है। इसे पीने से डाइजेशन अच्छी होती है और पेट हेल्दी रहता है।

वेट लॉस में मददगार

सौंफ और करी पत्ते के पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है। नियमित इसे पीने से चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

करी पत्ते में इंसुलिन की मात्रा को बैलेंस करने वाले गुण होते हैं। सौंफ भी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस बनाने में मदद करता है, यह खासकर डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है।

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद

करी पत्ता और सौंफ का पानी पीने से शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है, जिससे चेहरे पर ग्लो बढ़ता है और बालों का झड़ना भी कम होता है। करी पत्ता बालों को नरिश करने में भी मदद करता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद

सौंफ में विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। करी पत्ता भी आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

हार्मोनल बैलेंस बनाए रखे

करी पत्ता और सौंफ का पानी पीने से महिलाओं में हार्मोनल डिसबैलेंस को कम करने में भी मदद मिलती है। इसे पीरियड्स में नियमित पीने से थकान को कम करने में भी मदद मिलती है।

कैसे करें सेवन?

रात को एक गिलास पानी में 5 करी पत्ते और 1 चम्मच सौंफ को डाल लें। सुबह इस पानी को उबालकर छान लें और गुनगुना होने पर पिएं। इसे खाली पेट पीना फायदेमंद होता है।

आप भी करी पत्ता और सौंफ का पानी पिएं और खुद को स्वस्थ और एनर्जेटिक रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com