अजवाइन जीरे का पानी पीने के फायदे

By Shilpy Arya
04 Feb 2025, 13:30 IST

अजवाइन और जीरा, दोनों ही सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होते हैं। इस लेख में एमडी (आयु) डॉ. अंकित अग्रवाल (तुलसी आयुर्वेद क्लिनिक, देहरादून) से विस्तार से जानें अजवाइन जीरे का पानी पीने के फायदे-

पाचन ठीक करे

कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए अजवाइन जीरे का पानी पिएं। इससे पेट की गैस से भी छुटकारा मिलता है।

सीने में जलन से राहत

कई बार बार पेट साफ न होने से और एसिडिटी की वजह से सीने में जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। अजवाइन जीरे का पानी पीने से इस दिक्कत से आराम मिलता है।

वेट लॉस करे

अपना बढ़ा हुआ वजन घटाने के लिए आप अजवाइन जीरे का पानी का सेवन करें। इससे शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी घटती है।

सूजन कम करे

शरीर की अंदरूनी सूजन कम करने में अजवाइन जीरे के पानी की मदद लें। इसके एंटी-इंफ्लेमटरी गुण बेहद फायदेमंद होते हैं।

बंद नाक खोले

सर्दी-जुकाम की वजह से आपको बंद नाक की समस्या हो जाती है। इससे आराम पाने के लिए एंटी-बैक्टीरियल गुणों वाला अजवाइन जीरे के पानी को डाइट में एड करें।

सावधानी

जिन लोगों को जीरे या अजवाइन से एलर्जी है, वे लोग इसका सेवन न करें।

अजवाइन जीरे का पानी पीने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com