रोज खाली पेट काली किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
25 May 2025, 16:00 IST

काली किशमिश का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, फाइबर, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और कई रोगों से बचाते हैं। इसे सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

डाइटीशियन से जानें

तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेरजा से जानते हैं काली किशमिश का पानी पीने से क्या होता है।

एनीमिया से राहत

काली किशमिश में भरपूर आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। रोज सुबह इसका पानी पीने से एनीमिया के लक्षण कम होते हैं और शरीर में ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल

इसमें मौजूद पोटेशियम सोडियम को संतुलित करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाई बीपी के मरीजों को रोजाना खाली पेट इसका पानी पीने की सलाह दी जाती है।

बेहतर पाचन तंत्र

फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन को सुधारता है। कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। किशमिश का पानी मल त्याग को आसान बनाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करें

काली किशमिश में विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है।

त्वचा को बनाए ग्लोइंग

रोजाना किशमिश का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे चेहरे पर चमक आती है, मुंहासे कम होते हैं और त्वचा हेल्दी दिखती है।

कैसे करें सेवन?

रात को 8–10 काली किशमिश एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह किशमिश खाएं और बचा हुआ पानी पी लें। इसे रोजाना खाली पेट पिएं।

रोज सुबह खाली पेट काली किशमिश का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com