पीले से ज्यादा दमदार है नीले रंग का केला, जानें फायदे

By Harsha Singh
23 Sep 2023, 11:11 IST

केले का सेवन करने से इंसान को बहुत से फायदे होते हैं। केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। हम सभी ने हरे और पीले दो रंग के केले देखे हैं, लेकिन क्या आपने कभी नील रंग का केला देखा या खाया है?

ब्लू जावा बनाना

जी हां, नील रंग का केला भी होता है। इस नीले रंग के केले को ब्लू जावा बनाना कहा जाता है। यह ब्लू जावा बनाना मूसा बालबसियाना और मूसा एक्यूमिनता का हाइब्रिड होता है।

नीले केले का स्वाद

ब्लू जावा बनाना को मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में उगाया जाता है। इसे हवाई में बहुत पसंद किया जाता है, ब्लू जावा को ‘आइसक्रीम केला’ भी कहा जाता है। आइसक्रीम इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस केले का स्वाद बिल्कुल आइसक्रीम की तरह है। आइए अब इस केले के फायदे जानते हैं-

आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी होने से इंसान खून की कमी का शिकार हो जाता है। अगर आप एनीमिया के शिकार हैं, तो ब्लू जावा केले का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे खून की कमी से बचा जा सकता है।

कब्ज

नीला केला पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत देता है। अगर आप हर रोज रात में सोने से पहले ईसबगोल की भूसी या दूध के साथ केले का सेवन करते हैं, तो पेट में होने वाली कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।

तनाव

केले का सेवन करने से तनाव में राहत मिलती है। इस केले में ऐसा प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को रिलैक्स महसूस कराता है। ऐसे में डिप्रेशन के मरीज जब भी केले का सेवन करते हैं, उन्हें अच्छा महसूस होता है।

एनर्जी बूस्टर

नीले केले का सेवन शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाकर शरीर को ताकत देता है। ऐसे में रोजाना केले और दूध का सेवन करने से सेहत अच्छी और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

पाचन

बता दें कि नीले केले में अच्छी मात्रा के अंदर फाइबर पाया जाता है, यह पाचन क्रिया को सही रखता है। अगर इंसान की पाचन क्रिया सही रहती है, तो वह कई बीमारियों से अपना बचाव कर पाते हैं।

 ब्लू जावा बनाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com