आंवला को भारतीय गूसबेरी भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और ऐन्थोसायनिन जैसे पोषक तत्व शरीर के कई कामों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर हमने वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से बात की है। आइए जानते हैं कि क्या आवलां हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है?
औषधि
आयुर्वेद में आंवला को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने, कमजोरी दूर करने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
डाइजेशन में सुधार
आंवला पेट की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। यह एसिडिटी, पेट में ऐंठन और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दिलाने का काम करता है। यह आंतों को साफ रखता है, जिससे डाइजेशन ठीक रहता है।
बीमारियों से बचाव
सदियों से आंवला का इस्तेमाल सब्जी, पाउडर, जूस और कैंडी के रूप में किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर आंवला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
हार्ट हेल्थ में सुधार
आंवला हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
फ्री रेडिकल्स से राहत
आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स हानिकारक होते हैंष जो दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आंवला का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
आंवला में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
आंवला के सेवन से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है। यह डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। यह दिल के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। इसका नियमित सेवन नसों को मजबूत करता है।
आंवला शरीर के भीतर जमी हुई गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com