बसंत पंचमी पर जरूर खाएं ये 5 चीजें, सेहत को मिलेंगे फायदे

By Himadri Singh Hada
31 Jan 2025, 18:00 IST

बसंत पंचमी का त्योहार पूरे देश में विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पीले रंग की मिठाइयों और व्यंजनों का विशेष भोग चढ़ाया जाता है।

पीले मीठे चावल

मां सरस्वती को प्रिय पीले मीठे चावल घी, गुड़, केसर और पंचमेवा से बनाए जाते हैं। यह गैस, बदहजमी और मतली से राहत दिलाने के साथ-साथ गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

वेट रहेगा मेंटेन

पीले चावल के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है और यह शरीर को एनर्जी से भर देता है। इसे बदलते मौसम में विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।

राजभोग

पूजा में शामिल राजभोग छेने से बनता है, जो कैल्शियम से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और यूरीन इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है।

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

राजभोग का नियमित सेवन चीनी के बिना करने से शरीर को पोषण मिलता है। इसे सीमित मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

बेसन के लड्डू

बेसन के लड्डू फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं। यह बदलते मौसम में एलर्जी और स्किन इंफेक्शन को कम करने में भी सहायक होते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर

बेसन के लड्डू में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मददगार होते हैं। इसे बदलते मौसम में जरूर खाना चाहिए।

मालपुआ

मालपुआ बनाने में गुड़ और आटे का उपयोग होता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करके एनीमिया से बचाव करता है। यह दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव

मालपुआ का सेवन दिल और खून की सेहत के साथ शरीर को जरूरी ऊर्जा देता है। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को चढ़ाई जाने वाली यह सभी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com