सत्तू का सेवन गर्मियों में ठंडक देने में मदद करता है। यह ठंडक देने के साथ शरीर को एनर्जी भी देता है। लेकिन गर्मियों में जौ या चना किसका सत्तू खाना ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए जानें।
क्या है सत्तू?
सत्तू भुने हुए अनाज का पाउडर होता है, जो शरीर को ठंडक और ताकत देता है। इसे पानी, नमक व गुड़ में मिलाकर पिया जाता है और यह बहुत पौष्टिक होता है।
चने के सत्तू के फायदे
चना सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे मसल्स स्ट्रांग होती हैं। यह पेट को देर तक भरा रखता है और वेट कम करने में मदद करता है।
जौ के सत्तू के फायदे
जौ सत्तू शरीर को ठंडक देता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग करता है। यह डाइजेशन अच्छा करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
वेट लॉस में मददगार
चना सत्तू में ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है जिससे भूख कम लगती है। वेट कम करने के लिए यह अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
डाइजेशन के लिए कौन फायदेमंद?
अगर आपकी डाइजेस्टिव पावर कमजोर है या गर्मियों में पेट खराब रहता है तो जौ सत्तू ज्यादा फायदेमंद है। यह शरीर को ठंडक देकर गैस और जलन से राहत देता है।
एनर्जी के लिए कौन बेहतर?
चना और जौ दोनों ही सत्तू शरीर को एनर्जी देते हैं, लेकिन चमा सत्तू में प्रोटीन और आयरन भरपूर होने के कारण यह ज्यादा ताकत देता है।
क्या दोनों को मिला सकते हैं?
अगर आप चाहें तो चना और जौ दोनों के सत्तू को मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आपको दोनों के फायदे साथ में मिलेंगे।
दोनों ही सत्तू के अपने फायदे है आप अपने शरीर के हिसाब से इसका सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com