जामुन एक मौसमी फल है जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आइए फिटनेस कोच विनीत से जानते हैं इसे खाने के तरीकों के बारे में जिससे शरीर को फायदे मिलेंगे।
खाली पेट खाएं जामुन
सुबह-सुबह खाली पेट जामुन खाना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट साफ रहता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
जामुन का रस पीना
जामुन का ताजा रस बनाकर पीने से डायबिटीज कंट्रोल होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है और शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।
नमक मिलाकर खाएं
जामुन में थोड़ा सा काला नमक और भुना जीरा मिलाकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह पेट दर्द और एसिडिटी में राहत देता है।
जामुन की चटनी बनाएं
जामुन की चटनी बनाकर खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। यह स्वाद में भी लाजवाब होती है और भूख बढ़ाती है।
जामुन की गुठली का उपयोग
जामुन की सूखी गुठली पीसकर चूर्ण बना लें। रोज सुबह एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से शुगर कंट्रोल में रहता है।
जामुन का सिरका पिएं
जामुन का सिरका शरीर को डिटॉक्स करता है। यह वजन घटाने में मदद करता है और त्वचा को भी साफ और चमकदार बनाता है
जामुन के पत्तों का सेवन
जामुन के ताजे पत्तों को चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। यह मसूड़ों को मजबूत करता है और दांतों को स्वस्थ रखता है
अगर आप रोज जामुन को सही तरीके से खाएं तो शुगर, पेट, त्वचा और पाचन से जुड़ी कई बीमारियां खुद-ब-खुद दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com