दही में दालचीनी खाने से होते हैं ये 7 फायदे

By Lakshita Negi
19 Jun 2025, 11:30 IST

दही और दालचीनी दोनों को खाना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों को खाना कितना फायदेमंद होता है? आइए डॉ. किरण गुप्ता जी से जानें दही में दालचीनी मिलाकर खाने के फायदे।

डाइजेशन अच्छा करे

दही डाइजेशन में मदद करता है और दालचीनी से गैस और ऐंठन से राहत मिलती है। दोनों चीजों को मिलाकर खाने से पेट हल्का और साफ रखने में भी मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

दालचीनी मेटाबॉलिज्म तेज करता है और दही पेट भरने में मदद करता है। दोनों का मिक्सचर वेट कम करने की प्रोसेस को नेचुरली बढ़ाता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

दालचीनी से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है और दही इंसुलिन की प्रोसेस को कंट्रोल करता है। यह मिक्सचर डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और दालचीनी के एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिक्स होकर शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। इससे बीमारियां पास नहीं आती हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

दालचीनी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसे दही के साथ खाने से हार्ट हेल्दी रहता है।

मुंहासों से राहत

दही स्किन को ठंडक देता है और दालचीनी में एंटी-बैक्टीरिया प्रॉपर्टीज होती है। इन दोनों को मिलाकर खाने से स्किन की सूजन, दाग-धब्बे और एक्ने कम करने में मदद मिलती है।

हड्डियों को मजबूती दे

दही में मौजूद कैल्शियम और दालचीनी के न्यूट्रिएंट्स हड्डियों को मजबूत करते हैं। इस मिक्सचर को खाने से उम्र बढ़ने पर भी हड्डियां कमजोर होने से बचाती हैं।

दही में चुटकी भर दालचीनी मिलाकर रोज खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com