चक्र फूल, जिसे स्टार ऐनिस कहा जाता है, एक आयुर्वेदिक औषधीय मसाला है। इसका आकार सितारे जैसा होता है और यह कई शारीरिक समस्याओं को जड़ से ठीक करने में मदद करता है।
डॉक्टर से जानें
आपको बता दें कि चक्र फूल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। तो चलिए लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉक्टर मनीष सिंह से जानते हैं चक्र फूल के फायदे के बारे में।
बैक्टीरिया से बचाए
चक्र फूल के इथेनॉल एक्सट्रैक्ट में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह शरीर को बैक्टीरियल संक्रमणों से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है।
गैस और अपच से राहत
चक्र फूल पाचन शक्ति को मजबूत करता है। गैस, अपच या पेट भारी रहने जैसी समस्याओं में इसका सेवन करने से आराम मिलता है और भोजन जल्दी पचता है।
सूजन को करे कम
चक्र फूल में एनेथोल नामक तत्व होता है जो सूजन को कम करता है। अगर शरीर के किसी हिस्से में सूजन हो तो इसका पानी या पाउडर असरदार साबित होता है।
जोड़ों के दर्द में राहत
अगर आपको गठिया या जोड़ों में दर्द की समस्या है तो चक्र फूल का तेल बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे जोड़ों की सूजन और दर्द में प्राकृतिक रूप से राहत मिलती है।
फंगल इंफेक्शन से बचाव
गर्मी के मौसम में होने वाले फंगल इंफेक्शन को दूर करने में चक्र फूल बेहद असरदार है। इसका पानी त्वचा पर लगाने से खुजली, जलन और लालपन जैसी समस्याएं कम होती हैं।
ऐसे करें चक्र फूल का सेवन
3-5 चक्र फूलों को गर्म पानी में भिगोकर उसका पानी पिएं। चाहें तो इसका पाउडर भी गर्म पानी के साथ लें। इसे चाय, रसम या सूप में भी डाला जा सकता है।
चक्र फूल का सीमित और सही तरीके से सेवन शरीर को प्राकृतिक रूप से रोगों से लड़ने की ताकत देता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com