प्याज और गुड़ मिलाकर खाने के 5 फायदे

By Deepak Kumar
02 Jul 2025, 18:30 IST

प्याज और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जब इनका एकसाथ सेवन किया जाता है, तो यह कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोयल से जानिए इस कॉम्बिनेशन के जबरदस्त फायदे।

प्लेटलेट्स बढ़ाने में असरदार

डेंगू या कमजोरी के समय प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं। ऐसे में रोजाना एक छोटा प्याज और थोड़ा गुड़ खाने से प्लेटलेट्स नैचुरली बढ़ते हैं। यह एक बेहतरीन देसी उपाय माना जाता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और गुड़ में जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। ये सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमणों से लड़ने में मददगार होते हैं।

पेट को रखे दुरुस्त

गैस, अपच, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत चाहिए? तो प्याज और गुड़ का कॉम्बिनेशन आजमाएं। यह पाचन क्रिया को सुधारता है और पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है।

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल में

प्याज और गुड़ में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं। यह दिल को स्वस्थ रखते हैं और हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसे जोखिमों से बचाने में मदद करते हैं।

पीलिया के मरीजों के लिए फायदेमंद

यह कॉम्बिनेशन लिवर को डिटॉक्स करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसलिए पीलिया से पीड़ित लोगों को प्याज और गुड़ का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

कैसे करें सेवन?

प्याज और गुड़ को सुबह खाली पेट या भोजन के बाद खाया जा सकता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है, खाना जल्दी पचाता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर करता है।

कितना खाएं और कब बचें?

एक दिन में 1-2 बार प्याज और गुड़ का सेवन करना लाभदायक है। लेकिन अत्यधिक मात्रा से परहेज करें। अधिक सेवन से पाचन संबंधी दिक्कत या शुगर लेवल बढ़ सकता है।

प्याज और गुड़ एक ऐसा देसी उपाय है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com