इन 4 लोगों को घी नहीं खाना चाहिए

By Priyanka Sharma
28 Dec 2024, 09:00 IST

घी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। ऐसे में इसे खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन कुछ लोगों को घी के सेवन से बचना चाहिए। आइए लेख में जानें -

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रेखा राधामोनी के अनुसार, घी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन घी सभी के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है।

पेट से जुड़ी समस्या

अपच और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से परेशान लोगों को घी के सेवन से बचना चाहिए और इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

तिल्ली से जुड़ी समस्या

तिल्ली यानी प्लीहा की समस्या से परेशान लोगों को घी के सेवन से बचना चाहिए। घी से इन समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

सर्दी-खांसी की समस्या

घी का सेवन करने से शरीर में कफ बढ़ता है। ऐसे में सर्दी-खांसी और बुखार के दौरान लोगों को घी के सेवन से बचना चाहिए। इससे इन समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है।

लिवर की समस्या

फैटी लिवर जैसी लिवर से जुड़ी अन्य समस्याओं से परेशान लोगों को घी के सेवन से बचाना चाहिए। इसके कारण स्थिति बिगड़ सकती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान

घी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो मां और बच्चों के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान पेट से जुड़ी परेशानी होने पर घी के सेवन से बचना चाहिए। इससे परेशानी बढ़ सकती है।

सावधानियां

लेख में बताई गई समस्याओं से परेशान लोगों को घी के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

लेख में बताए गए लोगों को घी के सेवन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com