25 साल के बाद पुरुषों को जरूर खाना चाहिए ये 3 सीड्स, मिलेंगे गजब के फायदे

By Himadri Singh Hada
08 Dec 2024, 17:00 IST

पुरुषों में प्रजनन से जुड़ी समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में कुछ बीजों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

एक्सपर्ट की राय

ऐसे में खुद को हेल्दी और सेहतमंद रखने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ऋद्धि पटेल के बताएं इन सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

प्रजनन क्षमता का कमजोर होना

खराब लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती है। इनमें से एक प्रजनन क्षमता का कमजोर होना भी है।

तनाव के कारण होने वाली समस्या

25 की उम्र के बाद नौकरी से लेकर शादी जैसी कई जिम्मेदारियों के कारण तनाव बढ़ने लगता है, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी भी कमजोर हो सकती है।

फर्टिलिटी कमजोर होना

फर्टिलिटी कमजोर होने से इसका सीधा असर स्पर्म काउंट पर पड़ सकता है, जिससे कंसीव कर पाना मुश्किल हो सकता है।

खानपान का सेहत पर प्रभाव

बढ़ती उम्र और खराब खानपान के कारण ज्यादातर लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसका न केवल महिलाओं पर, बल्कि पुरुषों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नान पाया जाता है, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मददगार हैं। हाई फाइबर से भरपूर ये सीड्स पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाते हैं।

अलिव बीज

आयरन से भरपूर इन बीजों का सेवन करने से पुरुषों की मांसपेशियों को पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन मिलता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स दिमाग के विकास को बढ़ावा देने और सूजन दूर करने में मदद करते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये सीड्स खराब कोलेस्टॉल के लेवल को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद होते हैं।

पुरुषों के लिए क्यों जरूरी हैं सीड्स ?

इनके सेवन से प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार होता है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, ये ब्लड फ्लो को बेहतर करने और हेयर फॉल की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

इन टिप्स की मदद से आप बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं से निजात पा सकते हैं। अगर आपको लेख में बताई गई किसी भी चीज से एलर्जी है, तो उसका सेवन न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com