बालों में तेल लगाने का सही समय क्या है?

By Aditya Bharat
02 Feb 2025, 15:00 IST

बालों में तेल लगाने से बाल स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनते हैं। लेकिन, अगर तेल लगाने का तरीका गलत हो, तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है। ऐसे में आइए हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं बालों में तेल लगाने का सही समय और तरीका।

तेल लगाने का समय

बालों में तेल लगाने से पहले ध्यान रखें कि आप शैंपू करने से कम से कम 2-3 घंटे पहले तेल लगाएं। अगर सुबह बाल धोने हैं, तो रात को तेल लगा सकते हैं। शैंपू करने के बाद तेल ना लगाएं।

मौसम के हिसाब से तेल चुनें

मौसम के हिसाब से तेल का चुनाव करें। अगर मौसम ठंडा हो तो गुनगुना तेल ज्यादा असरदार रहता है।

तेल को हल्का गुनगुना करें

बालों में तेल लगाने से पहले तेल को हल्का गुनगुना करें। इससे तेल आसानी से बालों में समा जाता है और स्कैल्प को अच्छे से पोषण मिलता है।

सही तरीके से मसाज करें

तेल लगाने के बाद उंगलियों से स्कैल्प की हल्की मसाज करें। हाथों से ज्यादा न दबाएं, उंगलियों से ही तेल लगाएं और मसाज करें।

बालों को दो हिस्सों में बांटें

बालों को अच्छे से तेल लगाने के लिए पहले बालों को दो हिस्सों में बांट लें। इससे तेल लगाने में आसानी होती है और स्कैल्प तक तेल पहुंचता भी है।

गर्म तौलिये को लपेटें

तेल लगाने के बाद एक गर्म तौलिये को बालों में लपेटें। इससे तेल बालों में अच्छे से समा जाता है और रोम छिद्र खुल जाते हैं।

2-3 घंटे बाद धोएं

बालों में तेल लगाने के बाद 2 से 3 घंटे तक उसे बालों में रहने दें। फिर हल्के शैंपू से बाल धो लें। या फिर सुबह भी बाल धो सकते हैं।

बालों में सही तरीके से तेल लगाने से न केवल बाल मजबूत होते हैं, बल्कि बालों में डैंड्रफ और झड़ने की समस्या भी कम हो जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com