सरसों और नारियल का तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है। यह जड़ों को पोषण देता है और बालों को घना बनाता है। इससे कमजोर बाल भी मजबूत और चमकदार बनते हैं।
एक्सपर्ट की राय
आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं बालों पर सरसों का तेल और नारियल का तेल मिक्स करके लगाने के क्या फायदे हैं?
सरसों और नारियल का तेल
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो सरसों और नारियल के तेल का मिश्रण लगाएं। यह हेयर फॉल को रोकने में मदद करता है।
कब लगाएं?
सरसों और नारियल का तेल हफ्ते में 2-3 बार लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और टूटने की समस्या कम हो जाती है।
बाल काले होना
आजकल समय से पहले सफेद बालों की समस्या आम हो गई है। लेकिन, सरसों और नारियल का तेल लगाने से बाल काले बने रहते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना
सरसों और नारियल का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है।
डैंड्रफ से राहत
अगर आपके सिर में डैंड्रफ की समस्या है, तो सरसों और नारियल के तेल का मिश्रण असरदार साबित हो सकता है।
बाल होंगे मुलायम
सरसों का तेल बालों को मजबूत बनाता है, जबकि नारियल का तेल गहराई तक पोषण देता है। दोनों को मिक्स करके लगाने से बाल मुलायम बनते हैं और उनकी चमक बढ़ती है।
प्राकृतिक कंडीशनर
सरसों और नारियल का तेल मिलाकर लगाने से बालों की नमी बनी रहती है, जिससे ड्राई और फ्रिज़ी बालों की समस्या दूर होती है।
सबसे पहले 2 चम्मच सरसों के तेल में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं, फिर इसे हल्का गर्म करके बालों की जड़ों में मसाज करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com