हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और खूबसूरत दिखें। लेकिन बालों की ग्रोथ धीरे होने से लोग परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी 1 महीने में बाल बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ असरदार घरेलू नुस्खे, सही तेल और संतुलित आहार को अपनाकर आप बालों की लंबाई तेजी से बढ़ा सकते हैं।
भृंगराज तेल लगाएं
भृंगराज तेल बालों की ग्रोथ में बेहद असरदार है। इसे नारियल या सरसों तेल में मिलाकर लगाएं। सप्ताह में 2-3 बार 4 घंटे के लिए जरूर लगाएं, इससे जड़ें मजबूत होंगी और बाल तेजी से बढ़ेंगे।
आंवला से मिलती है मजबूती
आंवला विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे नारियल तेल में पकाकर बालों में लगाएं। यह स्कैल्प को पोषण देता है, डैंड्रफ हटाता है और बालों को बढ़ाने में मदद करता है।
करी पत्ता और मेथी
करी पत्ता और मेथी बालों के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय हैं। इन्हें तेल में पकाकर लगाएं। यह स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं और बालों की जड़ें पोषित कर नई ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
मेहंदी और अंडा मास्क
मेहंदी और अंडा मिलाकर सप्ताह में एक बार लगाएं। अंडे का प्रोटीन बालों को मजबूत बनाता है और मेहंदी बालों को प्राकृतिक रंग देती है। यह मिश्रण बालों को घना और मजबूत बनाता है।
एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है और फंगल इन्फेक्शन से बचाता है। नारियल या सरसों तेल में मिलाकर इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए सही समय
रात में तेल लगाने से पोषक तत्व स्कैल्प में अच्छे से समा जाते हैं। बाल धोने से 4-5 घंटे पहले तेल लगाएं और हल्की मसाज करें। इससे बेहतर ग्रोथ देखने को मिलती है।
क्या न करें?
रोजाना शैंपू न करें, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचें। हीट स्टाइलिंग कम करें और बालों को बहुत टाइट न बांधें। संतुलित आहार लें, जिससे बालों को अंदर से पोषण मिले।
ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करके आप अपने बालों को जल्दी लंबा और घना बना सकते हैं। लेकिन इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com