अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन, विटामिन B और D, बायोटिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल तेजी से बढ़ें और मजबूत बनें, तो अंडे को सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे अंडा लगाने के 4 असरदार और आसान तरीके, जिनसे बालों की लंबाई बढ़ेगी और बाल स्वस्थ भी रहेंगे।
मेंहदी और अंडा हेयर पैक
मेंहदी बालों को रंगने के साथ-साथ उनकी ग्रोथ भी बढ़ाती है। इसमें अंडा और नींबू का रस मिलाकर लगाने से बालों की लंबाई और मजबूती दोनों बढ़ती है।
तेल और अंडा मास्क
नारियल, जैतून या कैस्टर ऑयल में अंडे का सफेद भाग मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाने से बालों को गहराई से पोषण मिलता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं।
एलोवेरा और अंडा पैक
एलोवेरा जेल में अंडा और बादाम का तेल मिलाकर तैयार किया गया मास्क बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। यह बालों को मजबूत और लंबा करने में सहायक है।
मेथी और अंडा हेयर मास्क
रातभर भिगोई हुई मेथी को पीसकर उसमें अंडा और तेल मिलाएं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मास्क बालों को झड़ने से बचाता है और ग्रोथ को बढ़ावा देता है।
अंडा लगाने का सही तरीका
आपको बता दें कि अंडे को सीधे स्कैल्प पर नहीं लगाना चाहिए। हमेशा किसी तेल या प्राकृतिक सामग्री के साथ मिलाएं। 3-4 घंटे तक लगाकर रखें और माइल्ड शैंपू से धो लें।
अंडे की बदबू से बचाव
अंडा लगाने के बाद सिर में हल्की बदबू रह सकती है। इसे दूर करने के लिए नींबू का रस या टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करें, जो स्कैल्प को फ्रेश भी रखता है।
कितनी बार लगाना चाहिए?
तेजी से बाल बढ़ाने के लिए सप्ताह में कम से कम 2 बार अंडे वाला हेयर मास्क लगाएं। नियमित इस्तेमाल से बालों की क्वालिटी और घनत्व में सुधार होता है।
ऊपर बताए गए तरीके हेयर ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको अंडे से कोई एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com