नेल पॉलिश लगाने से हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार

By Himadri Singh Hada
23 Dec 2024, 19:30 IST

लड़कियां अक्सर अपने नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, यह आदत उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

नेल आर्ट ट्रेंड

फैशन के चलते नेल पॉलिश और नेल आर्ट का ट्रेंड बढ़ गया है, जिससे महिलाएं अपने नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए कई रंगों और डिजाइनों का प्रयोग करती हैं।

आर्टिफिशियल नेल्स

जो लोग अपने नाखूनों को बढ़ाने या मजबूत बनाने में असमर्थ होते हैं, वे आर्टिफिशियल नेल्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, बार-बार नेल पॉलिश का इस्तेमाल नाखूनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

केमिकल

नेल पेंट्स में टोल्यून, डिबुटिल फथलेट्स, फार्मलडिहाइड जैसे हानिकारक केमिकल होते हैं, जो त्वचा की एलर्जी, कमजोरा नाखून और हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं।

नाखून पीले पड़ना

इन केमिकल के कारण नाखून पीले पड़ने लगते हैं। साथ ही, यह कैंसर, प्रजनन संबंधी समस्याओं और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

टाल्यूईन

टाल्यूईन के कारण सिरदर्द, चक्कर आना और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो आपके नर्वस सिस्टम पर बुरा असर डालती हैं।

फॉर्मेल्डिहाइड

फॉर्मेल्डिहाइड एक रंगहीन गैस है, जो नेल पॉलिश को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करती है। लेकिन, यह एलर्जी और जलन का कारण बन सकती है।

डिब्यूटिल फथलेट

डिब्यूटिल फथलेट जैसे केमिकल न केवल नाखूनों पर असर डालते हैं, बल्कि ये प्रजनन विकार और अन्य गंभीर बीमारियां भी पैदा कर सकते हैं।

गंभीर बीमारियां

नेल पॉलिश का ज्यादा इस्तेमाल किडनी, लिवर और हृदय संबंधी समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि आप समय-समय पर नाखूनों को बिना नेल पॉलिश के रखें।

नाखूनों को आराम देने और उन्हें प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल न करना फायदेमंद हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com