फेस मास्क कब लगाएं? ताकि त्वचा को मिले ज्यादा फायदा

By Aditya Bharat
07 Feb 2025, 16:30 IST

आजकल महिलाएं और पुरुष दोनों अपनी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फेसमास्क का इस्तेमाल करते हैं। यह न केवल त्वचा को निखारता है, बल्कि चेहरे की चमक भी बनाए रखता है। लेकिन इसे लगाने का सही समय क्या है? आइए आज की स्टोरी में इस सवाल का जवाब जानते हैं।

सही समय की उलझन

कई महिलाएं यह नहीं जान पातीं कि फेसमास्क कब लगाना चाहिए। क्या नहाने से पहले या बाद में इसे लगाना सही है? आइए जानें, क्या है इसका सही तरीका।

फेसमास्क के प्रकार

फेसमास्क का चुनाव आपकी त्वचा और उसके प्रकार पर निर्भर करता है। इसमें एक्सफोलिएटिंग, हाइड्रेटिंग, और एंटी-एजिंग मास्क जैसे विकल्प होते हैं।

नहाने से पहले मास्क का सही समय

क्ले, चारकोल, या मड मास्क जैसे एक्सफोलिएटिंग मास्क को नहाने से पहले लगाना चाहिए। ये मास्क त्वचा से गंदगी और डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करते हैं।

नहाने के बाद मास्क लगाने का फायदा

नहाने के बाद आपकी त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में हाइड्रेटिंग या एंटी एजिंग मास्क को लगाना ज्यादा असरदार होता है।

हाइड्रेटिंग मास्क का सही समय

हाइड्रेटिंग मास्क को नहाने के बाद लगाना चाहिए। इससे आपकी त्वचा को ज्यादा पोषण मिलता है और पूरे दिन त्वचा में नमी बनी रहती है।

एक्सफोलिएटिंग मास्क कब लगाएं?

अगर आप एक्सफोलिएटिंग फेसमास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे रात में सोने से पहले लगाना सबसे अच्छा होता है। यह आपकी त्वचा को रातभर रिपेयर करता है।

अपनी स्किन टाइप पहचानें

फेसमास्क का सही इस्तेमाल आपकी त्वचा के प्रकार पर भी निर्भर करता है। इसलिए, पहले अपनी त्वचा को समझें और उसी अनुसार मास्क का चयन करें।

फेसमास्क सही समय लगाना कोई कठिन नियम नहीं है। आप इसे अपनी सहूलियत और जरूरत के अनुसार दिन के किसी भी समय लगा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com