विराट कोहली अपने फिटनेस रूटीन को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं। उनका मानना है कि एक हेल्दी शरीर के लिए सही डाइट और डिसिप्लिन जरूरी है।
विराट कोहली का फिटनेस रूटीन विराट कोहली की फिटनेस का राज उनकी स्ट्रिक्ट डाइट और एक्सरसाइज है। विराट जंक फूड से दूर रहते हैं और उबला हुआ खाना ही ज्यादा खाना पसंद करते हैं।
फिट रहना है जरूरी विराट
कोहली ने इंस्टाग्राम पर ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन भी फिट रहना जरूरी है।
एक्सरसाइज के फायदे
विराट कोहली का मानना है कि एक्सरसाइज से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है, बल्कि मेंटल हेल्थ भी बेहतर रहती है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से तनाव और डिप्रेशन कम हो सकता है।
विराट का फिटनेस सीक्रेट
विराट के फिटनेस रूटीन में स्क्वैट्स, वेट ट्रेनिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं, जिससे मांसपेशियां और जोड़ों की सेहत बेहतर रहती है।
शरीर की चर्बी होगी कम
ट्रेडमिल पर रोजाना दौड़ने से कैलोरी बर्न होती है और शरीर की चर्बी पिघलती है, जिससे वजन कम होता है और शरीर स्लिम फिट बनता है।
हेल्दी डाइट
विराट कोहली की फिटनेस को बनाए रखने के लिए वह प्रोटीन शेक, सोया मिल्क और पनीर जैसे हेल्दी चीजें लेते हैं, जिससे उनकी एनर्जी भी बनी रहती है।
न्यूट्रिशन फूड
विराट कोहली का मानना है कि एक स्वस्थ शरीर के लिए वर्कआउट और डाइट का संतुलन होना चाहिए। इसलिए, विराट एक्सरसाइज के बाद न्यूट्रिशन फूड लेते हैं।
जंक फूड से परहेज
विराट मसालेदार या जंक फूड के सेवन से हमेशा परहेज करते हैं। इस वजह से डाइजेशन भी ठीक रहता है और फिटनेस में काफी मदद मिलती है।
विराट कोहली का मानना है कि शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है, चाहे छुट्टी हो या कोई खास दिन। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com