इन 4 योगासनों को करने से पेट हो जाएगा साफ

By Aditya Bharat
09 Apr 2025, 07:00 IST

अगर पेट साफ न हो तो शरीर में भारीपन, गैस, थकान और त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। साफ पेट से मन और शरीर दोनों हल्के महसूस होते हैं और पाचन बेहतर होता है। आइए 4 आसनों के बारे में जानते हैं जिन्हें करने से पेट साफ रहेगा।

पहला आसन - पवनमुक्तासन

इस आसन का नाम ही बताता है कि ये पेट से गैस निकालने में मदद करता है। पीठ के बल लेटकर घुटनों को पेट से लगाना होता है और थोड़ी देर इसी अवस्था में रहना होता है। ये आसन कब्ज और गैस के लिए बहुत असरदार माना गया है।

पवनमुक्तासन के फायदे

यह योगासन न केवल पेट साफ करने में मदद करता है, बल्कि पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। रोजाना अभ्यास करने से पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।

दूसरा आसन - त्रिकोणासन

त्रिकोणासन खड़े होकर शरीर को साइड से मोड़ने वाला आसन है। इससे कमर, पेट और जांघों पर खिंचाव पड़ता है और पाचन तंत्र को फायदा मिलता है। यह पेट के अंदर के अंगों की हल्की मालिश की तरह काम करता है।

त्रिकोणासन के फायदे

इससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है। साथ ही शरीर का संतुलन बेहतर होता है और कमर का फैट भी कम होने लगता है। इसे रोजाना करने से शरीर में हलकापन महसूस होता है।

तीसरा आसन - भुजंगासन

भुजंगासन में शरीर को सांप की तरह उठाना होता है। यह योगासन पेट के बल लेटकर किया जाता है और शरीर का ऊपरी हिस्सा ऊपर की ओर उठाया जाता है। इससे पेट के अंदरूनी अंगों पर असर पड़ता है और ऊर्जा मिलती है।

भुजंगासन के फायदे

यह आसन लीवर और पाचन तंत्र को एक्टिव करता है। जिन लोगों को रोज कब्ज की समस्या होती है, उन्हें इसका अभ्यास जरूर करना चाहिए। ये शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है।

चौथा आसन - अर्ध मत्येन्द्रासन

यह बैठकर किया जाने वाला ट्विस्टिंग योगासन है। इसमें रीढ़ सीधी रखते हुए शरीर को एक ओर मोड़ा जाता है। इससे पेट की नसों और आंतों पर दबाव बनता है जो सफाई में मदद करता है।

इससे पाचन तेज होता है और पेट में जमा गंदगी बाहर निकलने लगता है। साथ ही यह रीढ़ को लचीला बनाता है और पूरे शरीर को डीटॉक्स करने में सहायक होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com