मॉर्निंग वॉक पर कितने बजे जाना चाहिए?

By Aditya Bharat
26 Apr 2025, 18:00 IST

स्वस्थ रहने के लिए हर दिन 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। मॉर्निंग वॉक एक आसान और असरदार तरीका है सेहतमंद रहने का। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि मॉर्निंग वॉक पर कितने बजे जाना चाहिए। आइए फिटनेस कोच विनीत कुमार से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

जिम नहीं? वॉक करें

अगर जिम या योगा संभव नहीं है, तो सुबह की वॉक से भी आप बेहतरीन फायदे पा सकते हैं। यह आपके दिल और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद है।

वॉक के अद्भुत फायदे

सुबह वॉक करने से मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है, बीपी कंट्रोल रहता है, और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह आपके दिन को एनर्जेटिक बनाता है।

दिल को रखे स्वस्थ

तेज गति से मॉर्निंग वॉक करना दिल को मजबूत बनाता है और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम करता है। यह कार्डियो हेल्थ के लिए बढ़िया है।

डायबिटीज और जोड़ों का दर्द

रोजाना सुबह की वॉक से डायबिटीज का खतरा घटता है और जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। यह बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ाता है।

फेफड़े और नींद में सुधार

मॉर्निंग वॉक फेफड़ों को स्वस्थ रखती है और रात में बेहतर नींद पाने में मदद करती है। शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी संतुलित रहता है।

प्रदूषण से बचाव

रात के मुकाबले सुबह प्रदूषण कम होता है। इसी कारण सुबह वॉक करना शरीर के लिए सुरक्षित और ज्यादा लाभकारी होता है।

मॉर्निंग वॉक का सही समय

सुबह सूर्योदय के बाद से 8 बजे तक वॉक करना सबसे अच्छा होता है। चाहें तो 7 से 10 बजे तक भी वॉक कर सकते हैं, हल्की धूप के फायदे भी मिलते हैं।

रोजाना 30 मिनट मॉर्निंग वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ शरीर और खुशहाल जीवन के लिए यह एक छोटी लेकिन असरदार आदत है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com