लंज एक्सरसाइज करने के फायदे

By Deepak Kumar
19 Jun 2025, 20:00 IST

लंज एक्सरसाइज एक बेहतरीन व्यायाम है जो खासतौर पर पैरों, जांघों और नितंबों को मजबूत बनाता है। तो आइए YOBICS Workout की फाउंडर और टीवी सेलिब्रिटीज फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानें लंज एक्सरसाइज करने के तरीके और फायदे।

लंज एक्सरसाइज के प्रकार

लंज एक्सरसाइज को तीन तरीकों से किया जाता है- फॉरवर्ड लंज, रिवर्स लंज और साइड लंज। तीनों मसल्स को अलग-अलग दिशा में स्ट्रेच और स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं।

फॉरवर्ड लंज कैसे करें?

सीधे खड़े हो जाएं, एक पैर आगे बढ़ाएं और दूसरा घुटने से मोड़ें। कुछ सेकंड रुकें और फिर बदलें। इससे क्वाड और ग्लूट मसल्स मजबूत होती हैं और संतुलन बेहतर होता है।

रिवर्स लंज की विधि

सीधे खड़े होकर एक पैर पीछे की ओर लें और घुटने मोड़ें। इस दौरान शरीर का वजन तलवों पर रखें। यह एक्सरसाइज जांघों और बैलेंस को मजबूत करती है।

साइड लंज का तरीका

दोनों पैरों में दूरी बनाएं, एक पैर मोड़ें और दूसरा सीधा रखें। दोनों हाथ आगे रखें। यह जांघों और हिप्स के साइड हिस्से को टोन करता है और शरीर को फ्लैक्सिबल बनाता है।

पैरों को बनाएं मजबूत

लंज एक्सरसाइज से जांघ और नितंबों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह मसल्स की मजबूती बढ़ाने और लोअर बॉडी को टोन करने में बहुत प्रभावी है।

बैलेंस और कोर में सुधार

यह एक्सरसाइज शरीर के संतुलन को बेहतर बनाती है और कोर मसल्स को एक्टिव रखती है। इससे लोअर बैक पेन में भी राहत मिलती है और स्टेबिलिटी बढ़ती है।

वजन घटाने में मददगार

लंज एक्सरसाइज से कैलोरी बर्न होती है और वजन घटाने में सहायता मिलती है। यह हिप्स फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के साथ फैट लॉस में भी फायदेमंद होती है।

घुटनों में दर्द, प्रेग्नेंसी या किसी भी शारीरिक समस्या में लंज एक्सरसाइज से बचें। शुरुआती लोग इसे फिटनेस ट्रेनर की निगरानी में ही करें ताकि सही तरीके से इसका लाभ मिल सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com