क्या है हूला हूप एक्सरसाइज? जानें इसके फायदे

By Deepak Kumar
17 Jun 2025, 13:00 IST

हुला हूप एक मजेदार और असरदार फुल बॉडी वर्कआउट है। प्लास्टिक रिंग को कमर पर घुमाते हुए यह एक्सरसाइज की जाती है। इसे घर पर आसानी से किया जा सकता है, जिससे बॉडी टोन होती है।

एक्सपर्ट से जानें

आइए YOBICS Workout की फाउंडर और टीवी सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानते हैं हुला हूप एक्सरसाइज के फायदों के बारे में।

बढ़ती है एकाग्रता

हुला हूप करने से ध्यान केंद्रित होता है। इससे मन शांत रहता है और चंचलता कम होती है। रोजाना इसे करने से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और नकारात्मक विचारों से भी राहत मिलती है।

तनाव कम करता है

हुला हूप एक फन वर्कआउट है जो तनाव और चिंता को कम करता है। इसे दोस्तों और परिवार के साथ करने से मूड बेहतर होता है और मन प्रसन्न रहता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो हुला हूप आपके लिए एक आसान तरीका है। यह शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न करता है और मोटापे को कंट्रोल में रखने में सहायक होता है।

फुल बॉडी टोनिंग में असरदार

हुला हूप करने से पूरे शरीर की टोनिंग होती है। यह हिप्स, पेट और कमर की एक्स्ट्रा चर्बी कम करता है। लड़कियों और महिलाओं के लिए यह बेस्ट शेपिंग एक्सरसाइज है।

बॉडी को बनाएं फ्लेक्सिबल

अगर आप दिनभर में सिर्फ 10 मिनट भी हुला हूप करते हैं तो आपकी बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है। यह शरीर के हर हिस्से को मूव करता है और जॉइंट्स को एक्टिव रखता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

हुला हूप करने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। कंधे, कमर और हिप्स की मसल्स भी मजबूत होती हैं। यह मासंपेशियों को टोन करने में कारगर होता है।

हुला हूप एक्सरसाइज शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com